जर्मन राष्ट्रपति क्रिस्टियान वुल्फ की आलोचना में फिर से तेजी आ गई है. कर्ज कांड में पत्रकारों को प्रभावित करने की उनकी कोशिश के पता चलने के बाद सरकारी गठबंधन में राष्ट्रपति के लिए समर्थन तेजी से घट रहा है.
जर्मनी में सीरिया के दो संदिग्ध जासूसों की गिरफ्तारी के बाद सरकार ने बर्लिन में सीरियाई दूतावास के चार कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया है. उधर सीरिया में विपक्षी गढ़ होम्स में सैनिक कार्रवाई में फिर से लोग मारे गए हैं.
कश्मीर में रहने वाली माहिन जब नौ साल की थी तब उसने आतंकी हमले में अपने बड़े भाई की मौत देखी. 10 वर्ष की उम्र में उसने आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई गोलीबारी में अपने पड़ोसी को दम तोड़ते देखा.
यदि आप ग्रीन टी पीने के शौकीन हैं तो बढ़ती उम्र और बीमारियों की ओर से निश्चिंत हो जाइए. नियमित रूप से ग्रीन टी पीने वाले लोग ग्रीन टी नहीं पीने वाले लोगों की तुलना में अधिक चुस्त और रोग मुक्त रहते हैं.
रूस में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने दो करोड़ साल पुरानी झील 'लेक वोस्तोक' में छेद किया है. लेक वोस्तोक एक सबग्लेशियल झील है यानी हिमनदी के नीचे बनी मीठे पानी की झील.
ऊर्जा हथियार जो तरंगों से दर्द पैदा करे या फिर इलेक्ट्रिक स्टिम्यूलेशन जिनसे सैनिकों के लड़ने की क्षमता बढ़ जाए. यह बात फिलहाल तो कपोल कल्पना लगती हो लेकिन न्यूरो साइंस के जरिए जल्द ही यह संभव हो सकता है.
कोच फैबियो कपेलो के अचानक इस्तीफे से इंगलैंड की फुटबॉल टीम का ड्रामा नए चरम पर पहुंचा. संभावित उत्तराधिकारी हैरी रेडक्नप्प को टैक्स चोरी के आरोपों से बरी किए जाने के 8 घंटे बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया.
भारत के सबसे लोकप्रिय अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर पेट की बीमारी से परेशान हैं. 11 फरवरी को उनका ऑपरेशन होगा. खुद अमिताभ ने इस बात की जानकारी अपने ब्लॉग में दी है. पहली बार उन्हें एक शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी.
wird hier nicht angezeigt