सर्दी भरी सुबह रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ के जवानों के उत्साह में कोई कमी नहीं ला सकी. मुस्कराहट के साथ वे गणतंत्र दिवस की परेड में पहुंचे.
63वां गणतंत्र दिवस मनाता भारता
थाईलैंड से अतिथि
थाईलैंड की प्रधानमंत्री यिंग्लुक शिनवात्रा इस साल गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची. शिनवात्रा थाईलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं.
63वां गणतंत्र दिवस मनाता भारता
राजपथ पर सीमा सुरक्षा बल
परेड के दौरान उंटों पर निकलता बीएसएफ का दस्ता. बीएसएफ के यह जवान राजस्थान के रेगिस्तान में भारतीय सीमा पर तैनात रहते हैं.
63वां गणतंत्र दिवस मनाता भारता
सुरक्षा बल
एक तरफ सीमा सुरक्षा बल गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा ले रहे थे तो वहीं राजधानी नई दिल्ली में करीब 25 हजार पुलिसकर्मी, कमांडो और सेना के जवान शहर की निगरानी कर रहे थे.
63वां गणतंत्र दिवस मनाता भारता
सामरिक शक्ति का प्रदर्शन
गणतंत्र दिवस के दिन हर साल राजपथ पर परेड होती है. परेड में भारत की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन होता है. परेड के दौरान राजपथ पर निकलती अग्नि मिसाइल.
63वां गणतंत्र दिवस मनाता भारता
पूरे भारत में गणतंत्र का जश्न
नई दिल्ली की परेड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहती है. लेकिन अन्य राज्यों में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाता है. त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में गणतंत्र दिवस की परेड.
63वां गणतंत्र दिवस मनाता भारता
गागर में सागर
राजपथ पर राजस्थान संस्कृति और परम्परा का नमूना पेश करती स्कूली छात्राएं.