1. Inhalt
  2. Navigation
  3. Weitere Inhalte
  4. Metanavigation
  5. Suche
  6. Choose from 30 Languages

खेल

पीसीबी पर बरसे इंजमाम

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान इंजमाम उल हक ने मोहम्मद यूसुफ़ और मोहम्मद यूनुस जैसे सीनियर खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट न देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आलोचना की है. दोनों खिलाड़ियों पर बैन लगा है.

इंजमाम उल हक

लंबे समय तक पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे इंजमाम ने कहा कि जिस तरह का बर्ताव बोर्ड ने दो सीनियर खिलाड़ियों के साथ किया है, उससे वह निराश हैं. उन्होंने कहा, "बोर्ड खिलाड़ियों का सम्मान नहीं कर रहा है. अगर यूसुफ़ और यूनुस पर आजीवन प्रतिबंध नहीं लगाया गया है तो उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट क्यों नहीं दिया गया." ऑस्ट्रेलियाई दौरे में ख़राब प्रदर्शन के बाद हाल ही में इन दोनों खिलाड़ियों पर पीसीबी ने अनिश्चित काल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था.

इंजमान ने कहा, "आपको यूनुस और यूसुफ जैसे खिलाड़ी आए दिन या रातोंरात नहीं मिलते हैं. वे बढ़िया खिलाड़ी हैं और पाकिस्तान को उनकी ज़रूरत है. बोर्ड ने तो प्रतिबंध लगाते समय उन पर लगे आरोपों को उजागर करने की भी जहमत नहीं उठाई है."

इंजमाम ने कहा कि उन्हें इसमें कोई समझदारी नज़र नहीं आती कि जिन खिलाड़ियों पर बैन हैं उन्हें अनदेखा कर दिया जाए और जिन पर जुर्माना लगा और प्रोबेशन पर रखे गए हैं, उन्हें कॉन्ट्रैक्ट दे दिए जाएं. इंजमाम के मुताबिक, "बोर्ड के पास कोई दमदार नीति नहीं है. इसीलिए वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान के नाम का एलान तक नहीं कर पाए हैं. कप्तान चुनने में देरी करके बोर्ड ख़ुद टीम में गुटबाजी को बढ़ावा दे रहा है."

इंजमाम चाहते हैं कि पीसीबी वेस्ट इंडीज़ में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए शाहिद अफ़रीदी को पाकिस्तानी टीम का कप्तान बनाए.

रिपोर्टः एजेंसियां/ए कुमार

अन्य खबरें